एक कमरे के लिये कितने प्रकाश की आवश्यकता होती है:- नमस्कार, कैसे है आप आशा करते है कि आप सब कुशल मंगल होंगे। जैसे कि आप सब जानते है हम हमेशा आपके लिये अपने आर्टीकल के माध्याम से हमेशा कुछ ना कुछ रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी देते रहते है। ठीक इसी प्रकार आज भी हम आपके लिये एक बहुत ही विषय लेकर हाजिर हुये है। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि एक कमरे के लिये कितने प्रकाश की आवश्यकता होती है।
क्या आप जाते है कि एक कमरे के लिये कितने प्रकाश की आवश्यकता होती है। यदि नही तो हम आपके लिए आज इससे जुड़ी सारी जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी इस इंटरस्टिंग जानकारी को जानने के लिये उत्सुक है तो हमारे आज के इस आर्टीकल को पूरा अवश्य पढ़े। हम आशा करते है कि आपको हमारा यह लेख पसन्द आयेगा।
प्रकाश क्या है – What is light
प्रकाश एक प्रकार की विकिरण ऊर्जा है जिसका उपयोग वस्तुओं को देखने के लिये मनुष्य की आंखों द्वारा किया जाता है। इस प्रकाश के कारण ही मनुष्य वस्तुओं को देख सकता है और उनको परिस्थितियों का अनुभव कर सकता है।
एक कमरे के लिये कितने प्रकाश की आवश्यकता होती है-
अच्छा और उत्तम प्रकाश एक कमरे की सुंदरता को बढ़ा देता है। कमरों की शोभा बढ़ाने के लिये अदभुत अदभुत प्रकार की लाइट्स का प्रयोग किया जाता है। लेकिन बहुत से लोगो को पता नही होता उनको जानकारी का अभास होने के करण बो नॉर्मल लाइट या बल्ब लगाकर घर मे प्रकाश कर लेते है और घर रौशन कर लेते है। लेकिन अपने कभी एक बात का ध्यान दिया है या कभी सोचा है कि एक कमरे को मैक्सिमम कितनी रोशनी की आवश्यकता है कितना प्रकाश चाहिए एक कमरे में प्रकाश करने के लिये। कि कितना प्रकाश ठीक है आप कहि हद से ज्यादा प्रकाश उपयोग करके लाइट बर्बाद तो नहीं कर रहे है.
क्योंकि ज्यादा लाइट बर्बाद करने से भी आपका ही नुकसान है लाइट का बिल ज्यादा आयेगा। लेकिन अगर आपको इस बात की जानकारी ही कि हमें मैक्सिमम कितने प्रकाश की आवश्यकता है तो आप अपना बिजली बिल भी नियंत्रित कर सकते है। और अपनी सेहत भी। तो दोस्तो आज हम आपको इस विषय में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे जिससे आप इसका इस्तेमाल करके अपने कमरे की सुंदरता के साथ साथ अपना बिल को भी बचा सके।
चमक के लिये क्या सही है? लुमेन्स या वाट-
चमक के लिये लुमेन्स सही है ना कि वॉट।बीते समय हमने बल्ब की वाट क्षमता की तुलना प्रकाश की चमक से ही प्रकाश की तुलना की थी। लेकिन जैसे जैसे वक्त बदलता गया नई नई बल्ब का लाइट्स का अविष्कार हुआ । उसके बाद जब हमने CFL लाइट का उपयोग किया उसके बाद हमको पता चला कि एक यही एक मात्र प्रकाश के कम वाट का प्रकाश का स्रोत है इस उपकरण से ही हमको काम वाट का प्रकाश स्रोत प्राप्त हो सकता है। तो सवाल यह है कि क्या वाट असल मे चमक का एक अच्छा स्रोत है?
तो आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे कि ऐसा नही है। चमक के लिये वास्तविक तकनीक शव्द “लुमेन्स” है। बल्ब में जितना अधिक लुमेन्स होगा प्रकाश की व्यवस्था उतनी ज्यादा तेज होगी। प्रकाश के लिये प्रत्येक बल्ब में लुमेन्स की संख्या अलग अलग होती है। और कुछ अच्छी बल्ब कंपनी इस बात को लोगो के बीच साझा भी करती है।
लुमेन्स क्या है – What is lumens
लुमेन्स के द्वारा बल्ब की चमक को नापा जाता है। यह प्रकाश स्रोत से उत्पन्न होने वाली दृश्यमान प्रकाश की मात्रा को मापता है। यह बल्ब में एक इंटपुट नही होता बल्कि उस बल्ब का उत्पादन होता है। यह इनपुट वाट में दर्शाया जाता है परंतु उत्पादन लुमेन्स में मापा जाता है। एक 100 वाट का बल्ब 23 वाट के CFL लुमेन्स के रूप में रोशनी देता है। यहाँ तक कि एक वाट की किसी बल्ब की दक्षता को लुमेन्स/वाट के फॉर्मूला में परिभाषित किया गया है।
आपको कमरे में कितने प्रकाश की आवश्यकता होती है-
एक कमरे में कितने प्रकाश की आवश्यकता है यह उसके कमरे की आकर या फिर किस उद्देश्य के लिये कमरा बनाया गया है इस बात पर निर्भर करता है। जैसे कि अगर किसी काम करने के उद्देश्य से बनाया गया जैसे study, या ओर कोई काम जो अधिक प्रकाश में होता हो तो उसके लिये अधिक प्रकाश की आवश्यकता होती है। और अगर कमरा सिर्फ रहने के लिये जैसे कि चीज़ों को देखने के लिये घूमने के लिये बनाया गया है तो कम प्रकाश या फिर मीडियम प्रकाश की आवश्यकता होंगी।
एक क्षेत्र में आपेक्षित प्रकाश की मात्रा को लक्स स्तर के रूप मे परिभाषित किया गया है। जो कि लुमेन्स/क्षेत्रLM/Mवर्ग के बराबर होता है। अगर आपका कमरा 10 फुट*10 फुट का है तो और आप कार्यलय का आसान काम करना चाहते है तो आपके लिये आवश्यक प्रकाश की मात्रा 250*9.29 लुमेन्स होगी जोकि 2,400 लुमेन्स होती है। यदि आपका एक छोटा एक वर्ग मीटर का छोटा सा कमरा है और आप पीसी के लिये कार्य करने के लिये इस्तेमाल करना चाहते है तो आपके लिये एक एकल 12 वाट का CFL अच्छा रहेगा।
लक्स क्या होते है – What are lux
दोस्तो क्या जब हम किसी कमरे में एक बल्ब को जलाते है तो क्या वह पूरी जगह भरपूर मात्रा में रोशनी देता है। जी नही बल्कि जब किसी बल्ब की जलाया जाता है तो वह पूरे कमरे मे एक समान रोशनी प्रदान नही करता अपितु जो क्षेत्र बल्ब के पास होगा वहां अधिक मात्रा में रोशनी होगी इसके पश्चात जो क्षेत्र बल्ब से दूर होगा वहा पर प्रकाश की मात्रा कम होगी कारण यह है कि प्रकाश स्रोत से बाहर आया लुमेन्स, चारो तरफ क्षेत्र में फैलता है।
यहां तक कि जो प्रकाश का बीम कोण होता है वह भी प्रकाश के प्रवाह को निर्धारित करता है। लक्स एक अवधारणा है जो एक विशेष बिंदु पर प्रकाश की तीव्रता को मापने के लिये परिभाषित होता है। तकनीक रूप से लक्स को लुमेन्स/मीटर2 के रूप में मूल्यांकित किया जाता है। यह वह मात्रा होती है जिसको कार्य के अनुरूप मापा और अनुकूलित किया जाता है।
आप लाइट कब बर्बाद करते है-
जब आपके घर मे या आपके कमरे में आवश्यकता से अधिक बिजली का उपयोग होता है तो आप बिजली बर्बाद करते है। आपको को उदहारण बताते है जब ऐसा होता है,
- एक कमरे आवश्यकता से अधिक बिजली का उपयोग होना।
- कई बार ऐसा होता है कि हमारे कमरे मे बल्ब की लाइट कम होते है इस बजह से हमको एक्स्ट्रा लाइट लगानी पड़ती है इस कारण भी बिजली बर्बाद होती है।.
क्या एक बल्ब पूरे जीवनकाल एक जैसी रोशनी प्रदान करता है-
अगर आप सोचते हैं कि एक बल्ब हमेशा एक जैसी रोशनी प्रदान करता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा नही है, एक बल्ब अपने पूरे जीवनकाल में एक जैसा नही रहता है। समय के साथ उसकी रोशनी कम होती जाती है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि LED बल्ब अपने पूरी जीवनकाल में एक समान प्रकाश देता है। और इनका जीवनकाल लंबा भी होता है।
WHAT IS FORMULA LUMAN IN OFFICE ROOM